Maharashtra Board Class 8 Hindi Chapter 7 Solutions | मेरे रजा साहब प्रश्न उत्तर
मेरे रजा साहब Class 8 Question Answer & Swadhyay | 8th Std Hindi Chapter 7
'कला से प्राप्त आनंद अवर्णनीय होता
है।' इसपर अपने मत लिखो।
उत्तर:
कला मनुष्य के जीवन को सुंदर, आनंदमय और
भावपूर्ण बनाती है। संगीत, नृत्य, चित्रकला,
नाटक, साहित्य और मूर्तिकला जैसी विभिन्न
कलाएँ हमें मानसिक शांति और सच्चा आनंद प्रदान करती हैं। मेरा मानना है कि
"कला से प्राप्त आनंद अवर्णनीय होता है।" क्योंकि कला
हमारे मन की भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।
जब कोई व्यक्ति संगीत सुनता है, सुंदर चित्र बनाता
है या नृत्य करता है, तो वह कुछ समय के लिए अपनी चिंताओं और
तनाव को भूल जाता है। कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि
यह हमारी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को भी
बढ़ाती है। कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज को अच्छे संदेश और प्रेरणा भी देते
हैं।
इस प्रकार, कला मनुष्य के जीवन में आनंद, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को किसी-न-किसी कला से जुड़ना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। वास्तव में, कला से मिलने वाला आनंद शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
Maharashtra Board Class 8 Hindi Chapter 7 "मेरे रजा साहब" — Full Explanation & Swadhyay Solutions
हस्तकला
प्रदर्शनी में किसी मान्यवर को अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण
पत्र लिखो।
निमंत्रण पत्र
सेवा में,
शिक्षणाधिकारी महोदय,
शिक्षा विभाग, पुणे।
विषय :
विद्यालय की हस्तकला प्रदर्शनी में अध्यक्ष के रूप में पधारने हेतु निमंत्रण।
महोदय,
सविनय निवेदन
है कि मैं सान्वी वर्मा, पब्लिक स्कूल, पुणे की छात्रा हूँ। हमारे विद्यालय
में दिनांक 05 अक्टूबर 2024, प्रातः 11:00 बजे हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी
में विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित हस्तकलाएँ, आकर्षक चित्र,
सजावटी वस्तुएँ तथा रचनात्मक कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी। इस
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें
रचनात्मक सोच का विकास करना है।
अतः पब्लिक
स्कूल परिवार की ओर से आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप इस प्रदर्शनी में अध्यक्ष के रूप में पधारकर अपने
प्रेरणादायक विचारों से हमारा मार्गदर्शन करें तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन
करें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत सम्मान और प्रेरणा का विषय होगी।
हमें पूर्ण
विश्वास है कि आप अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमारे इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे।
धन्यवाद।
भवदीया,
सान्वी वर्मा
छात्रा, पब्लिक स्कूल, पुणे
8th Standard Hindi Chapter 7 Question Answer Maharashtra Board | Mere Raza Sahab Class 8 Summary in Hindi
अंतरजाल
से ग्राफिक्स, वर्ड आर्ट, पिक्टोग्राफ संबंधी जानकारी
पढ़ो और उनका प्रयोग कहाँ-कहाँ हो सकता है, यह बताओ।
उत्तर;
ग्राफिक्स:
चित्रालेख या ग्राफिक्स ऐसे दृश्य प्रदर्शन को कहते हैं जो किसी दीवार, कपड़े, कागज, पत्थर, कंप्यूटर
स्क्रीन या अन्य सतह पर ज्ञान, मनोरंजन, संदेश, मार्गदर्शन, पहचान या अन्य किसी ध्येय से बनाया गया हो।
फिल्म के पोस्टर, लोगो, वेब डिजाइन, किताब की कवर डिजाइन, एप्लीकेशन डिजाइन इन सभी में
ग्राफिक डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है।
वर्ड आर्ट:
वर्ड आर्ट से हम शब्दों को अलग-अलग तरीकों से सजा सकते है। शब्दों को कई
डिजाइनों में लिख सकते है। अलग-अलग इफेक्ट्स देकर शब्दों कों आकर्षित बना सकते है।
वर्ड आर्ट के द्वारा आप पहले से बनी हुई फ्रेम को टैक्स्ट बॉक्स अथवा वर्ड
आर्ट हेतु इस्तेमाल कर सकते है। टैक्स्ट बॉक्स अथवा वर्ड आर्ट की शेप की बॉर्डर
तथा आउटलाईन को कलर कर सकते है, बॉर्डर के अलग अलग प्रकार लगा सकते है, बॉर्डर की
चौड़ाई को बदल सकते है। पिक्टोग्राफ:
चित्रलिपि ऐसी लिपि को कहा जाता है जिसमें ध्वनि प्रकट करने वाली अक्षरमाला
की बजाए अर्थ प्रकट करने वाले भावचित्र होते हैं। यह भावचित्र ऐसे चित्रालेख चिह्न
होते हैं जो कोई विचार या अवधारणा (कॉन्सॅप्ट) व्यक्त करें। कुछ भावचित्र ऐसे होते
हैं कि वह किसी चीज़ को ऐसे दर्शाते हैं कि उस भावचित्र से अपरिचित व्यक्ति भी
उसका अर्थ पहचान सकता है, मसलन 'छाते' के लिए यूनीकोड में ☂ का चिह्न जिसे ऐसा कोई भी व्यक्ति पहचान सकता है जिसने छाता
देखा हो।
इसके विपरीत कुछ भावचित्रों का अर्थ केवल उनसे परिचित व्यक्ति ही पहचान
पाते हैं, मतलब 'ॐ' का चिह्न 'ईश्वर' या 'धर्म' की अवधारणा व्यक्त करता है और '६' का चिह्न 'छह' की संख्या की अवधारणा व्यक्त करता है।
दूरदर्शन
पर किसी कलाकार का साक्षात्कार सुनो और कक्षा में सुनाओ।
उत्तर:
प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ. विजया शर्मा का साक्षात्कार:
प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ. विजया शर्मा का कहना है कि उनकी कला साधना उनके लिए ईश्वर की आराधना के तुल्य है। वे मानती हैं कि उनकी यही सोच और विधा के प्रति भावना ही शायद रोज उनका तारतम्य इस कला के नित नए आयामों से करवाती है और उन्हें मिलती है अपनी साधना और शोध के लिए असीम शक्ति। वे कहती हैं कि इसी ऊर्जा से आज वे देश सहित विदेश में भी अपनी कला के रंग बिखेरने में कामयाब हो सकीं और निरंतर इसमें और ज्यादा निखार लाने के लिए प्रयासरत हैं। वर्तमान में वे भोपाल में शासकीय महाविद्यालय में नृत्य की सेवा में समर्पित हैं।
Std 8 Hindi Chapter 7 Swadhyay Answers | Mere Raza Sahab Bhasha Bindu Class 8
किसी प्रसिद्ध चित्र के बारे में अपने मित्रों से चर्चा
करो।
आज चित्र प्रदर्शनी में हम सबने बहुत से चित्र देखें।
तुम्हें सबसे अच्छा चित्र कौन सा लगा? मुझे तो आज चित्र प्रदर्शनी में मोनालिसा का प्रसिद्ध
चित्र बहुत पसंद आया। हाँ, मोनालिसा का चित्र बहुत प्रसिद्ध है। मोनालिसा की
पेंटिंग लियोनार्दो दा वेंचि ने बनाई। मोनालिसा की पेंटिंग में लकड़ी का उपयोग
किया गया था।
पेंटिंग में मोनालिसा मुस्कुराती हुई बहुत सुंदर दिखती
है। पेंटिंग को जब हम किसी भी कोने से देख रहे थे वह चारों तरफ़ से मुस्कुराती हुई
दिखाई देती है। मुझे एक चीज़ दिखाई दी, जब हम पेंटिंग में मोनालिसा के होंठों को देखते तब हमें
वह उदास सी दिखाई देती है। मोनालिसा की पेंटिंग के अंदर अलग इंसान के चेहरे छुपे
हुए है। यह पेंटिंग बहुत ही अनोखी हैं।
*
सूचनानुसार कृतियाँ करो :-
(१)
संजाल पूर्ण करो :
उत्तर:
(२)
कृति पूर्ण करो :
उत्तर:
(३)
सूची तैयार करो :
१. पाठ
में आए विविध देशों के नाम।
(१) भारत
(२) फ्रांस
२. पाठ
में उल्लिखित विविध भाषाएँ।
(१) हिंदी
(२) उर्दू
(३) अंग्रेजी
(४) फ्रेंच
(४)
कृति पूर्ण करो :
उत्तर:
पाठ्यपुस्तक
से दस वाक्य चुनकर उनमें से उद्देश्य और विधेय अलग करके लिखो।
उत्तर:
१.
हेलेना बहुत खूबसूरत हिंदी बोलती थी।
उद्देश्य
- हेलेना
विधेय
- बहुत खूबसूरत हिंदी बोलती थी।
२.
पत्नी बड़ी प्रसन्न हुई।
उद्देश्य
- पत्नी
विधेय
- बड़ी प्रसन्न हुई।
३.
तीसरी बहन बस सोचती रही।
उद्देश्य
- तीसरी बहन
विधेय
- बस सोचती रही।
४. सभी
लोग सकते में आ गए।
उद्देश्य
- सभी लोग
विधेय
- सकते में आ गए।
५. नया
ठेकेदार ईमानदार था।
उद्देश्य
- नया ठेकेदार
विधेय
- ईमानदार था।
६. मैं
अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने लगा।
उद्देश्य
- मैं
विधेय
- अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने लगा।
७.
राजा रथ पर सवार हो गया।
उद्देश्य
- राजा
विधेय
- रथ पर सवार हो गया।
८.
लेखिका उनके लिए खाना भेजती थी।
उद्देश्य
- लेखिका
विधेय
- उनके लिए खाना भेजती थी।
९.
ग्रामीण नदी में कूदा।
उद्देश्य
- ग्रामीण
विधेय
- नदी में कूदा।
१०.
घमंडी दाँत अब निरुत्तर थे।
उद्देश्य
- घमंडी दाँत
विधेय
- अब निरुत्तर थे।
Mere Raza Sahab Class 8 Explanation in Hindi | Class 8 Hindi Sulabhbharati Chapter 7 Solutions
'जहाँ चाह होती है वहाँ राह निकल
आती है', इस सुवचन पर आधारित अस्सी शब्दों तक कहानी लिखिए।
उत्तर:
जहाँ चाह होती है वहाँ राह निकल आती है
रवि एक गरीब किसान का बेटा था। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद
वह पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहता था। वह दिन-रात मेहनत करता, समय का सदुपयोग करता और कभी हार नहीं मानता। पढ़ाई के
साथ-साथ वह छोटे-मोटे काम करके अपनी पढ़ाई का खर्च भी उठाता था। उसकी लगन और
परिश्रम रंग लाए। उसने मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का अपना
सपना पूरा कर लिया। उसकी सफलता ने सभी को प्रेरित किया।
शिक्षा: जहाँ चाह होती है, वहाँ
राह निकल आती है।
उत्तर:
किसी
गायक/गायिका की सचित्र जानकारी लिखो।
उत्तर:
लता मंगेशकर
नाम: लता मंगेशकर
जन्म:
28 सितंबर 1929, इंदौर (मध्य प्रदेश)
परिचय:
लता मंगेशकर भारत की महान और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका थीं। उन्हें "स्वर
कोकिला" तथा "भारत की बुलबुल" के नाम
से जाना जाता है। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, गुजराती,
तमिल, तेलुगु, कन्नड़,
मलयालम और कई अन्य भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाए।
योगदान:
लता मंगेशकर ने लगभग सात दशकों तक भारतीय संगीत जगत में अपना महत्वपूर्ण
योगदान दिया। उनकी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ ने करोड़ों लोगों के दिलों में विशेष
स्थान बनाया। उनके अनेक गीत आज भी लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं।
प्रमुख सम्मान:
- भारत
रत्न (2001)
- पद्म
भूषण
- पद्म
विभूषण
- दादा
साहेब फाल्के पुरस्कार
- अनेक
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
निधन:
6 फ़रवरी 2022, मुंबई
*****

.webp)

.webp)



